ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नीतीश के पुराने साथी की JDU में घर वापसी, रंजन यादव ने ली पार्टी की सदस्यता

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव की घर वापसी हो गयी है। जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन&rsqu

नीतीश के पुराने साथी की JDU में घर वापसी, रंजन यादव ने ली पार्टी की सदस्यता
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव की घर वापसी हो गयी है। जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने आज पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव को वर्चुअल माध्यम से आज पार्टी की सदस्यता दिलाकर घर वापसी कराई। इस बात की जानकारी जेडीयू मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने दी। 


बता दें कि सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल के तहत जनता दल (यू0) मुख्यालय में सभी प्रकार के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। जिसके कारण वर्चुअल तरीके से रंजन यादव को वर्चुअल तरीके से पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। 


इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने घर वापसी करने पर पूर्व सांसद रंजन यादव और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुये कहा कि रंजन प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अपनी आस्था व्यक्त कर घर वापसी की है। इसके लिए राजीव रंजन को बधाई और शुभकामना देते हैं। रंजन यादव के लिए जेडीयू पार्टी कोई नई जगह नहीं है बल्कि इनका पुराना घर है और इनके घर वापसी से संगठन और पार्टी को मजबूती मिलेगी।


ललन सिंह ने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को पूरा करने में दिन-रात लगे हैं। उन्होंने बिहार के पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार की सेवा करना एक मात्र धर्म हैं और इसी का नतीजा है कि आज बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें