ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

नीति आयोग की रिपोर्ट पर सियासत, तेजस्वी बोले.. सब झूठ, केवल CM नीतीश और उनके मंत्री ही सच्चे

PATNA : नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट ने बिहार सरकार के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है. नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पहले स्वास्थ्य सेवा में बिहार की बदहाली सामने आई थी, उसक

नीति आयोग की रिपोर्ट पर सियासत, तेजस्वी बोले.. सब झूठ, केवल CM नीतीश और उनके मंत्री ही सच्चे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट ने बिहार सरकार के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है. नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पहले स्वास्थ्य सेवा में बिहार की बदहाली सामने आई थी, उसके बाद ऊर्जा क्षेत्र और फिर गरीबी के पैमाने पर भी बिहार की सच्चाई देश के सामने आ चुकी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज फिर इस मामले में सरकार पर हमलावर नज़र आये हैं. उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. 


तेजस्वी ने लिखा है- देश-विदेश के सभी प्रतिष्ठित मूल्यांकन व मानक संस्थानों जैसे नीति आयोग, CAG, NCRB, NHRM, NFHS, NSSO, CPCB, WHO, UN इत्यादि ने बिहार के बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, गरीबी, बेरोजगारी, शराबबंदी, भ्रष्टाचार, पलायन, प्रदूषण, सत्तत विकास सहित अनेक सूचकांकों से संबंधित Scientifically well researched रिपोर्ट्स पेश की है लेकिन बकौल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सभी रिपोर्ट्स झूठी है और केवल और केवल वो और उनकी मुंह जुबानी वाली रिपोर्ट्स ही शास्वत सत्य है. 






उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की मानक संस्थाएं ही आंकड़ों और साक्ष्य सहित इनकी 16 वर्षों की विफलता एवं कागजी विकास को आइने में दिखा रही है लेकिन फिर भी अहंकार में डूबी एनडीए सरकार अपनी गलतियों को मानने के लिए तैयार नहीं है. ये विपक्ष के नहीं आपकी सरकार और उनकी एजेंसियों के ही आंकड़े हैं. 


तेजस्वी ने सीएम नीतीश से कहा कि जो अपनी गलती ही स्वीकार नहीं करेगा वह उन ख़ामियों को दूर कैसे करेगा? 30-40 वर्ष के भूतकाल में डूबे रहने वाले मुखिया को वर्तमान के आँकड़ों के साथ भविष्य, वर्तमान एवं अपने भूत के 16 वर्षों का आंकलन अवश्य करना चाहिए कि उन्होंने उदारीकरण के बाद भी बिहार को सबसे फिसड्डी राज्य क्यों बनाया हुआ है?

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें