ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

NDA में जारी खींचतान पर बोले मुकेश सहनी, कहा.. BJP को कभी भी झटका दे सकते हैं नीतीश

PATNA : बिहार एनडीए में जारी खींचतान के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी

NDA में जारी खींचतान पर बोले मुकेश सहनी, कहा.. BJP को कभी भी झटका दे सकते हैं नीतीश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार एनडीए में जारी खींचतान के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी को झटका देकर एक बार फिर आरजेडी से हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार एनडीए में रहते हुए दोनों दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी साफ कर दिया है कि जेडीयू और आरजेडी की विचारधारा एक है। ऐसे में साल 2015 की तरह एक बार फिर जेडीयू और आरजेडी साथ आ सकते हैं।


VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान को आधार बनाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जेडीयू और आरजेडी की विचारधारा सैद्धांतिक रूप से एक है। मुकेश सहनी ने उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि बीजेपी के पास नीतीश कुमार के आलावा कोई और विकल्प नहीं है और एनडीए का मतलब नीतीश कुमार है। मुकेश सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब चाहें आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।


मुकेश सहनी ने कहा कि जिस तरफ बीजेपी क्षेत्रीय दलों को तोड़ती है एक दिन उसके साथ भी यही होगा। हालांकि उन्होंने AIMIM के चार विधायकों के आरजेडी में शामिल होने पर नाराजगी जताई और कहा कि लोकतंत्र में छोटी पार्टियों की भूमिका कभी कभी काफी बड़ी हो जाती है, ऐसे में छोटे दलों को तोड़ना अच्छी बात नहीं हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें