ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

NDA में एडजस्ट हो गए मुकेश सहनी, BJP नेताओं के साथ मीटिंग खत्म

DELHI : मंगलवार को पटना में सीटों के तालमेल पर होने वाली अधिकारिक घोषणा के पहले दिल्ली में आज देर रात तक बीजेपी नेताओं की बैठक जारी रही

NDA में एडजस्ट हो गए मुकेश सहनी, BJP नेताओं के साथ मीटिंग खत्म
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : मंगलवार को पटना में सीटों के तालमेल पर होने वाली अधिकारिक घोषणा के पहले दिल्ली में आज देर रात तक बीजेपी नेताओं की बैठक जारी रही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय के आवास पर बीजेपी के बड़े नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी शामिल हुए।


महागठबंधन में विद्रोह करने के बाद मुकेश सहनी एनडीए में एडजस्टमेंट के लिए आनन-फानन में दिल्ली रवाना हुए थे। लगातार यह खबरें आ रही थी कि मुकेश साहनी किसी भी तरह  एनडीए में जगह पाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव के साथ बैठकर महागठबंधन की प्रेस वार्ता में सहनी ने जो सियासी बवाल मचाया, वह बिहार विधानसभा चुनाव का सबसे दिलचस्प क्लाइमेक्स था।


अब मुकेश सहनी एनडीए के साथ से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। नित्यानंद राय के आवास पर आज हुई बैठक में भूपेंद्र यादव और राधा मोहन सिंह जैसे बड़े नेता भी शामिल हुए। इसी बैठक में मुकेश सहनी की एंट्री हुई और फिर सीटों के एडजस्टमेंट पर उनसे बातचीत भी हुई। अब बिहार चुनाव का जिम्मा संभाल रहे बीजेपी के केंद्रीय नेता मंगलवार को पटना में सीट बंटवारे का साझा ऐलान करेंगे।


भूपेंद्र यादव समेत बीजेपी के कई नेता मंगलवार को पटना पहुंचेंगे। जबकि सोमवार की देर रात देवेंद्र फडणवीस प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के साथ से पटना पहुंच गए। पटना पहुंचने पर उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें