ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नए कांग्रेस प्रभारी के सामने पुरानी चुनौतियां, आसान नहीं होगा जिलों का दौरा

PATNA : बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास आज से 13 दिनों के दौरे पर बिहार आ रहे हैं. भक्त चरण दास 26 जनवरी को किसान यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और 27 जनवरी से बिहार के 14 जिलों की यात्रा पर

नए कांग्रेस प्रभारी के सामने पुरानी चुनौतियां, आसान नहीं होगा जिलों का दौरा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास आज से 13 दिनों के दौरे पर बिहार आ रहे हैं. भक्त चरण दास 26 जनवरी को किसान यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और 27 जनवरी से बिहार के 14 जिलों की यात्रा पर निकल जाएंगे. भक्त चरण दास प्रभारी का पद संभालने के बाद जब पहली बार पटना पहुंचे थे तो उनके सामने जमकर बवाल हुआ था. कांग्रेस का अंदरूनी कलह नए प्रभारी को लाइव देखने को मिला, जब उनके कार्यक्रम में कुर्सियां तक चल गई. लेकिन अब जिले स्तर पर उनके सामने कौन सी तस्वीर आएगी यह बड़ा सवाल बन गया है.

भक्त चरण दास 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान तिरंगा यात्रा को पटना से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. सदाकत आश्रम से इस यात्रा की शुरुआत होगी. गणतंत्र दिवस के मौके पर भक्त चरणदास सदाकत आश्रम में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में मौजूद रहेंगे. 27 जनवरी को उनका बिहार दौरा शुरू होगा. सबसे पहले वह वैशाली जाएंगे और उसके बाद मुजफ्फरपुर में कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे.


मुजफ्फरपुर से 28 जनवरी को वह मोतिहारी पहुंचेंगे और उसके बाद बेतिया. हर जिले में कांग्रेस के नेताओं से और कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात होगी और बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत बनाने पर वह चर्चा करेंगे. 29 जनवरी को बेतिया में भक्त चरण दास स्वतंत्रता सेनानियों के साथ एक बैठक करने वाले हैं. 30 जनवरी को उनका कार्यक्रम मुरली भैरवा जाने का है जहां वह बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके बाद भी भीतिहरवा आश्रम जाने का भी उनका कार्यक्रम है. 31 जनवरी को गोपालगंज, सिवान के कांग्रेस नेताओं का संवाद कार्यक्रम में भक्त चरण दास का कार्यक्रम रखा गया है. औरंगाबाद और गया में 5 फरवरी को उनका कार्यक्रम होगा. 6 फरवरी को पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और 14 जिलों से जुड़ी रिपोर्ट लेकर वापस लौट जाएंगे. फिर कांग्रेस  की जमीनी हकीकत के बारे में पार्टी को विस्तार से रिपोर्ट देंगे








इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें