ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...

मेवालाल की मुसीबत बढ़ना तय, अब राजभवन तक फिर पहुंचेगा मामला

PATNA : बिहार में नई सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की मुसीबत और बढ़ती दिख रही है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ मेवालाल चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभी

मेवालाल की मुसीबत बढ़ना तय, अब राजभवन तक फिर पहुंचेगा मामला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में नई सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की मुसीबत और बढ़ती दिख रही है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ मेवालाल चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और उनके खिलाफ मामला न्यायालय में चल रहा है। तारापुर से विधायक मेवालाल चौधरी के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप होने के बावजूद नीतीश कैबिनेट में उन्हें जगह दी गई थी लेकिन मामले ने इतना तूल पकड़ा कि आखिरकार मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा। मेवालाल चौधरी के खिलाफ केस में पुलिस भी एक्टिव हो गई है और मामला एक बार फिर राजभवन तक जा सकता है। 


दरअसल मेवालाल चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एसएसपी आशीष भारती ने अभियोजन की स्वीकृति के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है। एसएसपी के पत्र के बाद कुलपति डॉ एके सिंह ने राजभवन से निर्देश लेने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुलपति डॉ ए के सिंह राजभवन के साथ-साथ कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने की तैयारी में हैं। मेवालाल चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने कुलपति रहते बीएयू में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में अनियमितता की। 


कानूनी जानकारों के मुताबिक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के पहले अभियोजन की स्वीकृति जरूरी है। इसी सिलसिले में एसएसपी ने मेवालाल चौधरी और बीएयू के तत्कालीन सहायक निदेशक डॉ एमके वाधवानी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति के लिए आदेश की मांग की है। माना जा रहा है कि बीएयू की तरफ से आज इस पत्र का जवाब दिया जाएगा। कुलपति डॉ एके सिंह ने कहा है कि इस मामले में वह कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के निर्देश के बाद ही कोई कदम उठाएंगे। कानूनी जानकारों के मुताबिक अब कुलपति को कुलाधिपति सह राज्यपाल से अभियोजन की स्वीकृति का आदेश लेना होगा। कुलाधिपति के आदेश के बाद ही पुलिस चार्जशीट दायर कर पाएगी और उसके बाद निगरानी कोर्ट में ट्रायल की शुरुआत होगी। फिलहाल हाईकोर्ट से मेवालाल चौधरी और डॉ एमके वाधवानी जमानत पर हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें