ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

मंत्री पर पूरा गरम हो गये राजा: किसी काम के आदमी नहीं हो तुम, अभी भी पूजा ही कर रहे होगे, एक नहीं दो टीका लगा लो

PATNA: मंत्री जी को वैसे तो राजा का बेहद खास माना जाता है. लेकिन राजा कल खफा हो गये. दस आदमी के बीच ही लाउडस्पीकर ऑन कर राजा ने मंत्री को कॉल कराया. फिर ऐसे बरसे कि सुनने वाले

मंत्री पर पूरा गरम हो गये राजा: किसी काम के आदमी नहीं हो तुम, अभी भी पूजा ही कर रहे होगे, एक नहीं दो टीका लगा लो
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मंत्री जी को वैसे तो राजा का बेहद खास माना जाता है. लेकिन राजा कल खफा हो गये. दस आदमी के बीच ही लाउडस्पीकर ऑन कर राजा ने मंत्री को कॉल कराया. फिर ऐसे बरसे कि सुनने वाले हक्का-बक्का हो गये. ये वाकया सत्ता के गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है.


वाकया शुक्रवार का बताया जाता है. राजा भ्रमण पर निकले थे. उन ठिकानों को देख रहे थे जहां 23 जून के जुटान में आने वाले नेता और उनके आदमी रूकेंगे, खायेंगे-पियेंगे. राजा ऐसे ही एक ठिकाने पर पहुंचे जहां 23 जून को बिहार से आने वाले कुछ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है. तभी राजा को लगा कि पास में ही तो अपनी पार्टी का भी ऑफिस है. एक नजर वहां की हालत पर भी मार लिया जाये. 


भारी गरम हो गये राजा

सियासी गलियारे में जो चर्चा हो रही है उसके मुताबिक पार्टी ऑफिस घूम रहे राजा कार्यालय के पिछले हिस्से में जा पहुंचे. वहां उन्हें याद आया कि अपने एक मंत्री को पार्टी ऑफिस के पिछले हिस्से में कुछ करने को कहा था. लेकिन वह काम तो हुआ ही नहीं. राजा गरम हो गये. साया की तरह साथ रहने वाले मंत्री जी उस समय भी साथ थे. राजा ने उनसे कहा-लगाइये तो फलां मंत्री को फोन. फोन को लाउडस्पीकर पर करके उस मंत्री को फोन लगाया गया, जिन्हें काम करवाने को कहा गया था. उसके बाद जो हुआ उसे देख सुन कर वहां मौजूद सारे लोग हैरान रह गये.


दो-दो टीका लगा लो

जैसे ही मंत्री जी फोन पर आये. राजा भारी भड़क गये. राजा के शब्द कुछ ऐसे थे-किसी काम के आदमी नहीं हो तुम. तुमको कितना दिन पहले कहे थे ये काम करवाने को. तुम तो अभी भी पूजा ही कर रहे होगे. तुम वही कर सकते हो. एक नहीं दो-दो टीका लगा लो. हाथ में कुछ औऱ धागा बांध लो. उधर से मंत्री जी सफाई देने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन राजा सुनने को तैयार नहीं थे. राजा ने कहा-तुम किसी काम के आदमी नहीं हो और फोन काट दिया. 


ये वाकया जब हुआ तब वहां पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चूंकि बात लाउडस्पीकर पर हो रही थी इसलिए सब उसे सुन भी रहे थे. पार्टी के छोटे नेता और कार्यकर्ता हैरान थे. वे तो मंत्री जी को राजा का खास आदमी मानते थे. लेकिन राजा तो पूरा गरम हैं. क्या सेटिंग गड़बड़ा गया है. 


ये प्रकरण होने के बाद राजा वहां से निकल गये. उनका काफिला गया और कुछ मिनटों के बाद ही मंत्री जी की गाड़ी वहां पहुंच गयी. मंत्री जी सीधे ऑफिस के पिछवाड़े में पहुंचे. वहां से अधिकारियों को फोन लगाना शुरू किया. हालांकि मंत्री जी अपने अधिकारियों से बात करते हुए लाउडस्पीकर ऑन नहीं कर रहे थे. बिहार के सियासी गलियारे में ये वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें