ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मांझी से अचानक मिलने पहुंचे तेजप्रताप, बोले.. मन डोल रहा है तो स्वागत है

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आज बिहार की पॉलिटिक्स से नया रंग लेती दिख रही है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अचानक से पूर्व मुख्यमंत

मांझी से अचानक मिलने पहुंचे तेजप्रताप, बोले.. मन डोल रहा है तो स्वागत है
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आज बिहार की पॉलिटिक्स से नया रंग लेती दिख रही है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अचानक से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पहुंचे हैं। तेज प्रताप यादव और जीतन राम मांझी का आवास एक ही सड़क पर है लेकिन आज अचानक से तेजप्रताप मांझी से मिलने पहुंचे हैं और दोनों के बीच बंद कमरे में मुलाकात हो रही है।


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास से पहुंचने के पहले तेज प्रताप यादव आरजेडी कार्यालय गए थे। आरजेडी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। यहां छात्र आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर ब्लड डोनेट किया। तेज प्रताप यादव ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा था कि जीतन राम मांझी अगर आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। तेज प्रताप ने कहा था कि अगर मांझी जी का मन डोल रहा है तो दरवाजा खुला है वह आ जाए। 


जीतन राम मांझी को लेकर तेज प्रताप यादव आरजेडी कार्यालय में जब यह बयान दे रहे थे तो शायद ही किसी को अंदाजा था कि वहां से निकलकर लालू यादव के बड़े बेटे मांझी के आवास पहुंच जाएंगे। मांझी आवास जाने का उनका कार्यक्रम गाड़ी में बैठने के बाद बना। तेज प्रताप के करीबी सूत्रों के मुताबिक के अचानक उन्होंने फोन पर जीतन राम मांझी के बारे में जानकारी ली। जब तेज प्रताप यादव इस बात पर कंफर्म हो गए कि मांझी अपने पटना आवास पर हैं तो उन्होंने सीधे उनके आवास का रुख कर लिया। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें