ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

कमरतोड़ महँगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मदन मोहन झा के नेतृत्व में निकले नेता-कार्यकर्ता

PATNA : देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राजधानी पटना में भी बिहार कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ

कमरतोड़ महँगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मदन मोहन झा के नेतृत्व में निकले नेता-कार्यकर्ता
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राजधानी पटना में भी बिहार कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ कमरतोड़ महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। कोरोना कि दूसरी लहर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि बिहार में कांग्रेसी सड़क पर नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में सदाकत आश्रम से निकले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। 


देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशव्यापी प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। इसी कड़ी में बिहार के कांग्रेसी भी महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बीजेपी जब विपक्ष में बैठी थी तब वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बना दी थी लेकिन आज खुद शासन में रहने पर वह इस पर चुप्पी साधे बैठी है। 


बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कमरतोड़ महंगाई की वजह से लोग परेशान हैं। लोगों को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी जा रही है। कांग्रेस के नेता पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें