ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग खत्म : शाम 6 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर वोटिंग खत्म हो गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की इन पांच लोकसभा सीटों पर दरभंगा, उ

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग खत्म : शाम 6 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की कुल पांच सीटों पर वोटिंग खत्म हो गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की इन पांच लोकसभा सीटों पर दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक औसत 56.85 फीसदी मतदान होने की खबर है। 


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दरभंगा में शाम 6 बजे तक 56.63 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि उजियारपुर में 6 बजे तक 56.00 प्रतिशत, समस्तीपुर में 58.10 फीसदी, बेगूसराय में 58.40 फीसदी और मुंगेर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 55.00 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक औसत कुल 56.85 फीसदी वोटिंग होने की जानकारी चुनाव आयोग ने दी है।


बता दें कि बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर कुल 55 प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया है। इस चुनाव में 4 महिला, 21 निर्दलीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी और 20 अन्य प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें आज देखने को मिली। मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशान न हो इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सभी तरह के जरूरी इंतजाम किए गए थे।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट के लिए चुनाव का कार्य संपन्न हो गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें