ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

LJP क्राइसिस : पारस की नई कार्यकारिणी में सूरजभान सिंह की पत्नी बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एलान के 5 घंटे बाद जोड़ा गया नाम

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे मौजूदा घमासान के बीच पशुपति कुमार पारस ने आज अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया. पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के ब

LJP क्राइसिस : पारस की नई कार्यकारिणी में सूरजभान सिंह की पत्नी बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एलान के 5 घंटे बाद जोड़ा गया नाम
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे मौजूदा घमासान के बीच पशुपति कुमार पारस ने आज अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया. पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी की तमाम राष्ट्रीय प्रदेश और अन्य प्रकोष्ठ ओं की कमेटी को भंग कर दिया था. इसके बाद उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम की घोषणा की थी. लेकिन अब इस नई कार्यकारिणी में महज 5 घंटे के अंदर पारस की तरफ से एक नया नाम जोड़ा गया है.


पशुपति कुमार पारस ने अपनी नई कार्यकारिणी में पूर्व सांसद अविनाश सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया है. सुरजभान सिंह की पत्नी वीणा सिंह का नाम आज दोपहर घोषित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नहीं था. लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कुर्सी दी गई है. उनके साथ साथ अनिल चौधरी को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. राकेश चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. जबकि पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. इसके अलावे दिनेश्वर सिंह और डॉ उषा शर्मा को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. राष्ट्रीय महासचिव के पद पर राजकुमार राज और हीरा प्रसाद मिश्रा को भी जिम्मेदारी दी गई है. 


इसके पहले आज पशुपति कुमार पारस ने जब नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया तो उसमें पारस के साथ आने वाले सभी चार सांसदों को जगह दी गई.  सांसद महबूब अली कैसर और वीणा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जबकि चंदन सिंह और प्रिंस राज को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था. इसके अलावा पारस ने अपनी नई टीम में विनोद नागर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात किया था. अपने खेमे को मजबूत रखने के लिए पशुपति पारस लगातार कई नामों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जोड़ रहे हैं. शायद यही वजह है कि कार्यकारिणी की घोषणा दोपहर में होने के बाद थोड़ी देर पहले उसमें कई और नाम जोड़े गए हैं.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें