ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

लेटरल एंट्री पर सियासत तेज: तेजस्वी बोले- BJP-NDA चाहते हैं कि दलित और आदिवासी सचिवालय में नहीं शौचालय में बैठें, हम ये होने नहीं देंगे

PATNA: लेटरल एंट्री के जरिए सरकारी पदों पर नियुक्ति के मामले पर एक तरफ जहां एनडीए के भीतर विरोध के स्वार उठ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की को

लेटरल एंट्री पर सियासत तेज: तेजस्वी बोले- BJP-NDA चाहते हैं कि दलित और आदिवासी सचिवालय में नहीं शौचालय में बैठें, हम ये होने नहीं देंगे
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लेटरल एंट्री के जरिए सरकारी पदों पर नियुक्ति के मामले पर एक तरफ जहां एनडीए के भीतर विरोध के स्वार उठ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है और कहा है कि बीजेपी और एनडीए आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है।


तेजस्वी ने कहा कि हम तो शुरू दिन से ही कह रहे हैं कि ये लोग चाहते ही नहीं हैं कि दलित और आदिवासी सचिवालय में बैठे बल्कि ये चाहते हैं कि दलित और आदिवासी शौचालय में बैठें। ये लोग आरक्षण विरोधी हैं और कभी भी नहीं चाहते हैं कि समाज में जो पिछड़ापन और गरीबी है वह खत्म हो। ये कभी नहीं चाहेंगे कि समाज में जो लोग पिछली सीट पर बैठे हैं वह आगे आएं। 


उन्होंने कहा कि इससे तो स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी और एनडीए के लोग आरक्षण को समाप्त कर रहे हैं। हम लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं लेकिन ये लोग बिहार का जो आरक्षण है उसे 9वीं सूची में शामिल नहीं कर रहे हैं। ये पूरी तरह से नाइंसाफी हो रही है। हमने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था। इसका हमलोग पुरजोर विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर इसे नहीं चलने देंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें