ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

लालू यादव ने ली कोरोना की वैक्सीन, बोले- हमसे भी बहुत आगे निकल गए तेजस्वी... बहुत जल्द पटना जाऊंगा

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन ली. राजद सुप्रीमो ने कोविशिल्ड का पहला डोज संसद भवन में लिया. कोरोना

लालू यादव ने ली कोरोना की वैक्सीन, बोले- हमसे भी बहुत आगे निकल गए तेजस्वी... बहुत जल्द पटना जाऊंगा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन ली. राजद सुप्रीमो ने कोविशिल्ड का पहला डोज संसद भवन में लिया. कोरोना का टीका लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान लालू ने अपने बेटे तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनसे भी आगे निकल चुके हैं.


दिल्ली स्थित अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर लालू यादव ने कहा कि "तेजस्वी यादव हमसे बहुत आगे निकल गए हैं. किसी को बनाने से नहीं होता है, खुद बन जाता है. जब मैं जेल के अंदर था तब तेजस्वी यादव को देश ने देखा कि किस तरह से बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनका साथ दिया." लालू ने ये भी कहा कि "बिहार विधानसभा में पुलिस अधिकारियों ने विधायकों को बेरहमी से पीटा. संसदीय लोकतंत्र में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था. विधानसभा में तेजस्वी यादव ने जो कहा, वो वाजिब है."



जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर लालू यादव ने कहा कि "जातीय जनगणना होनी चाहिए. इसके लिए मैंने लगातार संघर्ष किया है. जातीय जनगणना को लेकर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए." पटना आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "तबीयत पहले से ठीक है. एक-दो महीने में छुट्टी मिल जाएगी." ममता बनर्जी और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी की मुलाकात को लेकर लालू ने कहा कि लोग उनसे मिलने आते रहते हैं.


एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात को लेकर लालू ने कहा कि "शरद पवार के साथ-साथ सपा नेता राम गोपाल यादव और कांग्रेसी सांसद अखिलेश सिंह भी आये थे. उन्होंने मुलाकात की और इतने लंबे समय के बाद मिलकर अच्छा लगा. लंबे अर्से बाद उनसे मिलकर ख़ुशी हुई. उनके सुखद, स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना करता हूँ."


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें