ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

अब कभी नहीं कम होगी लालटेन की रोशनी, RJD ऑफिस में आज लालू जलाएंगे लौ

PATNA : बिहार में आज से लालटेन की रोशनी कभी कम नहीं होगी। आरजेडी भले ही सत्ता में नहीं हो लेकिन पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज ऐसी लौ जलाने वाले हैं जो कभी नहीं बुझेगी। ल

अब कभी नहीं कम होगी लालटेन की रोशनी, RJD ऑफिस में आज लालू जलाएंगे लौ
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में आज से लालटेन की रोशनी कभी कम नहीं होगी। आरजेडी भले ही सत्ता में नहीं हो लेकिन पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज ऐसी लौ जलाने वाले हैं जो कभी नहीं बुझेगी। लालू यादव अरसे बाद आज आरजेडी कार्यालय में एंट्री लेने वाले हैं। लालू की वापसी के लिए पार्टी कार्यालय को जोरदार तरीके से सजाया गया है। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में एक बड़ा लालटेन भी बनाया गया है। लालू आज इसी लालटेन का उद्धघाटन करेंगे। 11 फीट ऊंचे संगमरमर के पत्थर से बने इस लालटेन का निर्माण तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह की देखरेख में कराया गया है। 


हालांकि लालू मंगलवार को ही पार्टी दफ्तर आने वाले थे लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। पार्टी कार्यालय में जिस से बड़े लालटेन का निर्माण कराया गया है लालू यादव उसका आज उद्घाटन करेंगे। तकरीबन साढे 6 टन भारी इससे लालटेन का निर्माण पार्टी दफ्तर के मेन गेट से एंट्री लेने के बाद बाएं हाथ में उस जगह पर कराया गया है जहां वर्षों से झंडोत्तोलन होते आया है। लालू यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी पार्टी ऑफिस पहुंचने की उम्मीद है। राबड़ी देवी और मीसा भारती के साथ लालू सोमवार की शाम ही पटना पहुंचे थे। मंगलवार को कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी।


लालू यादव तकरीबन 4 साल के अंतराल के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचने वाले हैं। लालू यादव के आरजेडी ऑफिस पहुंचने के दौरान उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वहां मौजूद रहते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। तेज प्रताप और जगदानंद की मौजूदगी पर सबकी नजरें टिकी होंगी। आपको बता दें कि लालू यादव को चारा घोटाला मामले में मंगलवार जो पटना की स्पेशल कोर्ट के सामने पेश हुए थे। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट लालू के खिलाफ 42 लाख की अवैध निकासी के मामले में सुनवाई कर रही है। अब इस मामले की सुनवाई 30 नवंबर को होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें