ब्रेकिंग
MUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

कुशवाहा ने CAA पर BJP की सोशल मीडिया कैंपेनिंग को बताया झूठा, कहा- कब तक लोगों को बेवकूफ बनाते रहोगे

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए) पर बीजेपी के सोशल मीडिया कैंपेंनिंग में हो रहे फर्जीवाड़े की खबरों को आधार बनाते हुए कुशवाह

कुशवाहा ने CAA पर BJP की सोशल मीडिया कैंपेनिंग को बताया झूठा, कहा- कब तक लोगों को बेवकूफ बनाते रहोगे
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए) पर बीजेपी के सोशल मीडिया कैंपेंनिंग में हो रहे फर्जीवाड़े की खबरों को आधार बनाते हुए कुशवाहा ने कहा है कि कब तक लोगों को बेवकूफ बनाते रहेंगे।


उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झूठ की बुनियाद पर बनी इमारत अल्पकालिक ही होता है, गिरना तय है। कबतक लोगों को बेवकूफ बना सकतें हैं, लोग अब जागृत हो चुके हैं। देश को विकसित करने के लिए पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई व कार्रवाई जैसे मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है।


बता दें कि भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन क़ानून को मिस्ड कॉल के ज़रिये समर्थन देने के लिए गुरुवार को एक मोबाइल नंबर जारी किया गया था, जिसे गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के विभिन्न नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा किया था। सामने आया है कि विभिन्न एकाउंट्स द्वारा लड़कियों से बात करवाने, मुफ़्त उपहार और ढेरों ऑफर पाने का दावा करते हुए इसी नंबर का इस्तेमाल किया गया है।


गौरतलब है कि सीएए पर बीजेपी आज से देश भर में कैंपेन शुरू कर रही है। एक ही दिन में 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे। अगले 10 दिन में बीजेपी के मंत्री और नेता देश के 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें