ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

खादी ग्रामोद्योग संघ के शिष्ट मंडल ने की मंत्री शाहनवाज से मुलाकात, कई मामलों पर हुई बातचीत

PATNA: बिहार खादी ग्राम उद्योग संघ के 10 सदस्यीय शिष्ट मंडल ने आज पटना में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री शाहनवाज से मुजफ्फरपुर में बिहार खादी ग्रा

खादी ग्रामोद्योग संघ के शिष्ट मंडल ने की मंत्री शाहनवाज से मुलाकात, कई मामलों पर हुई बातचीत
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार खादी ग्राम उद्योग संघ के 10 सदस्यीय शिष्ट मंडल ने आज पटना में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री शाहनवाज से मुजफ्फरपुर में बिहार खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के तर्ज पर मॉडल सेंटर बनाने की मांग की। वही बिहार खादी ग्राम उद्योग संघ ने खादी मॉल के लिए भागलपुर समेत 20 शहरों में अपनी जमीन देने का ऑफर भी दिया। 


बिहार खादी ग्रामोद्योग संघ के अध्यक्ष अभय कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिष्ट मंडल से मिलकर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुजफ्फरपुर में मॉडल सेंटर विकसित करने की बिहार खादी ग्रामोद्योग संघ की मांग और खादी मॉल के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराने का ऑफर अत्यंत सराहनीय है। 


बैठक के बाद उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और बिहार खादी ग्रामोद्योग संघ मिलकर एक आपसी रणनीति बनाएं जिस पर निर्णय लिया जाएगा। उद्योग मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के कारण गाइडलाईन में अनुमति मिलने के बाद राज्य के विभिन्न शहरों में बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मेला और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाए।


 साथ ही राज्य के अऩ्य शहरों में यदि कोई मेला और प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है तो उसमें भी बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और उपेंद्र महारथी शिल्प अऩुसंधान संस्थान, पटना द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें