ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो

कार्यकर्ताओं का उत्साह देख बोले ललन सिंह.. नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर सही फैसला किया, संगठन के लिए रात-दिन काम करूंगा

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ललन सिंह का जबरदस्त स्वागत किया गया है। पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर जेडीयू ऑफिस तक क

कार्यकर्ताओं का उत्साह देख बोले ललन सिंह.. नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर सही फैसला किया, संगठन के लिए रात-दिन काम करूंगा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ललन सिंह का जबरदस्त स्वागत किया गया है। पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर जेडीयू ऑफिस तक के ललन सिंह का भव्य स्वागत किया। ललन सिंह जदयू कार्यालय में पहुंचे तो यहां भी अफरातफरी का माहौल रहा लेकिन भीड़ भाड़ के बीच ललन सिंह ने बेहद छोटे संबोधन में ऐलान कर दिया कि वह संगठन के लिए दिन-रात काम करेंगे।


इतना ही नहीं ललन सिंह ने यह भी कह दिया कि नीतीश कुमार ने उन्हें अध्यक्ष बनाकर सही फैसला लिया। आज कार्यकर्ताओं का जो उत्साह देखने को मिल रहा है उसके बाद मैं कह सकता हूं कि नीतीश कुमार ने सही फैसला लिया है। ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अहमियत नहीं रखता बल्कि संगठन की ताकत अहमियत रखती है। हम अपने संगठन को धारदार बनाएंगे और इसके लिए मैं जब भी पटना में रहूंगा 12:00 बजे दिन से लेकर जब तक कार्यकर्ता मुझसे मिलना चाहेंगे उनसे मुलाकात करूंगा।


ललन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काम है। हम भरोसा दिलाते हैं कि एक-एक- कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। हम जब भी पटना में रहेंगे 12 बजे से शाम तक पार्टी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। ललन सिंह ने पार्टी कार्यालय में मौजूद लोगों से कहा कि पूरे जोश के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम करे। आज आप सभी ने जो स्वागत किया उसके लिए हम आपका आभारी हैं। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें