ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

कल बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग, 4th phase में दांव पर कई दिग्गजों की साख

PATNA: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग कल सोमवार 13 मई की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। 13 मई को दरभं

कल बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग, 4th phase में दांव पर कई दिग्गजों की साख
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग कल सोमवार 13 मई की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। पांचों सीटों पर मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। प्रचार के आखिरी दिन एनडीए और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चौथे चरण के मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। 


चौथे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। मुंगेर में ललन सिंह, बेगूसराय में गिरिराज सिंह, उजियारपुर से नित्यानंद राय और दरभंगा सीट से बीजेपी के गोपालजी ठाकुर की किस्मत का फैसला 13 मई को करेगी। इन सीटिंग सांसदों को जनता फिर से आशीर्वाद देती है या नए चेहरों को मौका मिलेगा? यह तो 4 जून को ही पता चलेगा। 


दरभंगा में बीजेपी के मौजूदा सांसद गोपालजी ठाकुर का आरजेडी के ललित यादव से सीधा मुकाबला होगा। वहीं उजियारपुर सीट पर बीजेपी सांसद नित्यानंद और आरजेडी के आलोक मेहता के बीच लड़ाई है। बेगूसराय सीट पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह और सीपीआई के अवधेश राय के बीच जबकि मुंगेर सीट पर जेडीयू सांसद ललन सिंह और कुख्यात अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी के बीच मुकाबला है।


उधर, समस्तीपुर में दो युवा चेहरों के बीच सीधी टक्कर है। इस सुरक्षित सीट से लोजपा रामविलास के टिकट पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के बेटी और आचार्य किशोर कुणाल की बहू सांभवी चौधरी चुनाव मैदान में हैं। शाम्भवी का मुकाबला बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी से है। दोनों मंत्रियों के बेटा और बेटी में से समस्तीपुर की जनता किसे अपना सांसद चुनती है, यह 4 जून को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें