ब्रेकिंग
Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीBihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजी

BJP की नियत पर JDU ने खड़ा किया सवाल, त्यागी बोले.. अरुणाचल में भाजपा ने दोस्ती नहीं निभायी

DELHI : अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जेडीयू के 6 विधायकों को अपने दल में शामिल कराए जाने के बाद अब बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं, हालांकि मु

BJP की नियत पर JDU ने खड़ा किया सवाल, त्यागी बोले.. अरुणाचल में भाजपा ने दोस्ती नहीं निभायी
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जेडीयू के 6 विधायकों को अपने दल में शामिल कराए जाने के बाद अब बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं, हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर शुक्रवार को ज्यादा कुछ बोलने से परहेज किया. लेकिन अब जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बीजेपी की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. त्यागी ने कहा है कि बीजेपी ने जिस तरह अरुणाचल में काम किया है वह दोस्ती की नीयत पर सवाल खड़ा करता है.

दोस्ती में ऐसा नहीं होता

फर्स्ट बिहार से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सत्ताधारी दल है और जनता दल यूनाइटेड वहां मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में ऐसे में बीजेपी के लिए इससे कंफर्ट स्थिति नहीं हो सकती. बावजूद इसके बीजेपी ने किन परिस्थितियों में जेडीयू के विधायकों को अपने दल में शामिल कराया. यह सवाल खड़ा करता है त्यागी ने कहा है कि दोस्ती में ऐसी बातें नहीं होती खासतौर पर ऐसे दौर में जब एनडीए के अंदर जनता दल यूनाइटेड बीजेपी की सबसे मजबूत और भरोसेमंद सहयोगी पार्टी है.

बैठक में उठेगा मुद्दा

त्यागी ने कहा है कि यह मामला आज शाम जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उठेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की राय इस मसले पर क्या होती है उसके बाद ही कोई स्टैंड लिया जाएगा, लेकिन यह हकीकत है कि बीजेपी ने जनता दल यूनाइटेड को कमजोर कर दोस्ती का सही धर्म नहीं निभाया है. त्यागी ने बीजेपी के इस व्यवहार को मित्र मानने से इनकार करते हुए कहा है कि गठबंधन में ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें