ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

जातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी को लेटर लिखेंगे नीतीश, मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी.. इस मुद्दे पर साथ हैं

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री न

जातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी को लेटर लिखेंगे नीतीश, मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी.. इस मुद्दे पर साथ हैं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद एसपी ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के बारे में जानकारी मीडिया को दी. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार में विपक्ष के पूरे स्टैंड को अच्छे से सुना. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं. दिल्ली से लौटने के बाद वह 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे. तेजस्वी के मुताबिक नीतीश कुमार ने उन्हें भरोसा दिया है कि जातीय जनगणना के मसले पर वह भी साथ खड़े हैं.


इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को हमने राज्य सरकार द्वारा अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराने का सुझाव भी दिया. नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि कर्नाटक सरकार ने ऐसा फैसला किया है. 



मुलाकात के दौरान जब मैंने इस बात की जानकारी दी तो उन्होंने सारे मामले के डॉक्यूमेंट मंगा कर देखने की बात कही. नीतीश कुमार ने कहा कि वह इस बात को लेकर कानूनी पक्ष और बारीकियों को समझना चाहते हैं. तेजस्वी ने कहा कि एक बार नीतीश कुमार इस बात को समझ लेंगे तो आगे का फैसला लेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें