ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

आज पहली बार तेजस्वी के साथ जनता दरबार में जायेंगे नीतीश, डिप्टी सीएम के लिए पहला मौका

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम पिछले कुछ अरसे से स्थगित रहा

आज पहली बार तेजस्वी के साथ जनता दरबार में जायेंगे नीतीश, डिप्टी सीएम के लिए पहला मौका
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम पिछले कुछ अरसे से स्थगित रहा है। पहले बीजेपी के साथ चल रहे सियासी टकराव और फिर बाद में नई सरकार के गठन की वजह से मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचेंगे तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जी उनके साथ होंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए नीतीश कुमार के साथ यह पहला जनता दरबार होगा। 


इसके पहले साल 2015 में जब नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम बने थे तब मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। तब बिहार में लोक शिकायत निवारण कानून लागू किए जाने के बाद नीतीश कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम का सिलसिला रोक दिया था, लेकिन अब जबकि नीतीश कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम का फेज टू शुरू किया है, वह एनडीए के साथ थे और पहली दफे महागठबंधन के साथ उनका दरबार आयोजित होगा। 


आज सितंबर महीने का पहला सोमवार है। हर महीने के पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें