ब्रेकिंग
Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलBihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

जहरीली शराब से मौत पर नीतीश का यू टर्न: पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे, पहले कहा था-जो पियेगा वो मरेगा

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब जहरीली शराब से होने वाली मौत के बाद मुआवजे को लेकर यू टर्न मार लिया है. जहरीली शराब से मरने वालों को मुआवजा देने से अब तक साफ इंकार कर

जहरीली शराब से मौत पर नीतीश का यू टर्न: पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे, पहले कहा था-जो पियेगा वो मरेगा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब जहरीली शराब से होने वाली मौत के बाद मुआवजे को लेकर यू टर्न मार लिया है. जहरीली शराब से मरने वालों को मुआवजा देने से अब तक साफ इंकार करने वाले नीतीश कुमार ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि इस मसले पर वे सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे. बता दें कि जहरीली शराब से मौत के मसले पर ही नीतीश कुमार का बहुचर्चित जवाब आता था-जो पियेगा वो मरेगा।


नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान जहरीली शराब से मौत पर चर्चा की. उन्होंने कहा-विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि जहरीली शराब पीकर लोग मर गये हैं. अरे, जहरीला शराब पीकर मरता है तो अपने न गलती करता है. लेकिन हां, हम लोग 2016 में किये थे न एक बार कि जो गडबड़ करेगा उसी से मुआवजा दिलवायेंगे. जब तक वो नहीं देगा तब तक हम लोग अपने पास से दे दें. फिर कोर्ट में रूक गया मामला. तो अभी तो हम लोग कुछ नहीं कर रहे हैं।


सर्वदलीय बैठक कर लेंगे फैसला

नीतीश कुमार ने विधान परिषद में कहा-जहरीली शराब से मौत होती है तो पीने वाला तो मर जाता है. अब उनके परिवार के लोगों से शपथ दिलवाना है. भाई देखो कि पीने के कारण मर गया. अब उन लोगों को आगे जो भी सहयोग मदद करना हो. उ सब चीज पर सब लोग बैठकर सोंच कर के विचार न कर लीजिये. शराबबंदी कोई मेरा अकेले या किसी पार्टी का चीज नहीं है. ये सब लोग मिल कर किये है. तो ये कर के जब कहियेगा हम फिर ऑल पार्टी मीटिंग करा देंगे ताकि सब लोग मिल कर के फैसला ले लीजिये।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें