ब्रेकिंग
दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव

मोदी कैबिनेट में कद बढ़ने के बाद आज पटना आएंगे गिरिराज सिंह, बिहार को लेकर यह होगी चुनौतियाँ

PATNA : मोदी कैबिनेट में अपना कद बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पहली बार बिहार पहुंचेंगे। गिरिराज सिंह आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर बीजेपी के नेता

मोदी कैबिनेट में कद बढ़ने के बाद आज पटना आएंगे गिरिराज सिंह, बिहार को लेकर यह होगी चुनौतियाँ
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मोदी कैबिनेट में अपना कद बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पहली बार बिहार पहुंचेंगे। गिरिराज सिंह आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर बीजेपी के नेता कार्यकर्ता और उनके समर्थक एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद गिरिराज सिंह बेगूसराय के लिए रवाना हो जाएंगे अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में 10 जुलाई यानी शनिवार को आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 11 जुलाई को भी गिरिराज सिंह बेगूसराय में ही रहेंगे और अलग-अलग इलाकों का दौरा करेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को गिरिराज अपने पैतृक गांव बड़हिया जाएंगे। 13 जुलाई को पटना होते हुए वह वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 


आपको याद दिला दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद गिरिराज सिंह का मंत्रालय बड़ा किया गया है। अब उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है प्रधानमंत्री मोदी ने गिरिराज सिंह पर भरोसा किया है और उन्हें इस बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। हालांकि गिरिराज सिंह के सामने भी इस बड़े मंत्रालय से जुड़ी कई चुनौतियां सामने खड़ी हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह ने मनरेगा जैसी योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन अब गिरिराज सिंह के सामने बदली हुई परिस्थितियों में नई चुनौतियां हैं। 


गिरिराज सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती लंबे समय से केंद्र के पास लंबित कृषि कार्यो के लिए 50 प्रतिशत मजदूरी का भुगतान मनरेगा के तहत दिलाना होगा। काफी समय पहले बिहार ने यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज रखा है। यदि यह मांग पूरी होती है तो बिहार के किसानों को काफी सहूलियत होगी। क्योंकि कृषि कार्य में श्रमिकों को मजदूरी के रूप में काफी पैसा किसानों द्वारा भुगतान किया जाता है। वहीं गिरिराज सिंह चाहें तो बिहार में सड़कों का जाल भी बिछ सकता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाता है जो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन आता है। बिहार में इस योजना के तहत अब तक के 53 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। तीसरे चरण में बिहार के अंदर 6861 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होना है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण में गिरिराज सिंह बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें