ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

कोरोना संकट के बीच आज कुशवाहा का उपवास कार्यक्रम, बिहार भर के रालोसपा नेता संकट में दिखाएंगे संकल्प

PATNA : रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज उपवास करेंगे। बिहार में रालोसपा के तमाम नेता उपवास पर रहेंगे। मास्‍क लगाकर नेता दो घंटे का उपवास कार्यक

कोरोना संकट के बीच आज कुशवाहा का उपवास कार्यक्रम, बिहार भर के रालोसपा नेता संकट में दिखाएंगे संकल्प
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज उपवास करेंगे। बिहार में रालोसपा के तमाम नेता उपवास पर रहेंगे। मास्‍क लगाकर नेता दो घंटे का उपवास कार्यक्रम रखेंगे और इसमें सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन किया जाएगा।पार्टी के प्राथमिक इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपवास पर रहेंगे। सभी अपने-अपने घरों के बाहर दरवाजे पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मास्क लगाकर उपवास पर बैठेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक किया जाएगा।


रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में बड़े पैमाने पर कोरोना जांच करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गरीबों के समक्ष रोजी-रोटी और उससे उत्पन्न भुखमरी की समस्‍या आ गयी है, इस पर नीतीश सरकार को ध्‍यान देने की जरूरत है।उन्‍होंने लॉकडाउन में कहीं-कहीं पुलिस की ओर से की जा रही बर्बरता की निंदा की है।


उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि देश भर में रहने वाले गरीबों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। दूसरे राज्यों में बिहार के रहने वाले प्रवासियों को भोजन और आवास की समस्या हो गई है। लेकिन बिहार सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कोटा समेत अन्य जगहों पर फंसे बिहार से बाहर पढ़ने गए छात्रों की दयनीय स्थिति पर भी गुस्सा जाहिर किया है। उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन की आड़ में पुलिस अपनी बर्बरता की अपनी सीमा पार कर चुकी है। हाल के दिनों में निश्चित रूप से पुलिस ने राज्य में अपनी जान को जोखिम में डालकर सराहनीय काम किया है, लेकिन राज्य के कई स्थानों पर निरीह और निर्दोष लोगों पर ऐसी बर्बर कार्रवाई की है, जिसकी सभ्य समाज में कल्पना भी नहीं की जा सकती है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें