ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

‘झारखंड में तो प्रोमो चल रहा है, जल्द ही बिहार में पूरी फिल्म चलेगी’ कांग्रेस सांसद के ठिकानों से करोड़ों रुपए मिलने पर बोले मांझी

PATNA: यूं तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निशाने पर अक्सर सीएम नीतीश कुमार रहते हैं लेकिन इसबार उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। झारखंड में कांग

‘झारखंड में तो प्रोमो चल रहा है, जल्द ही बिहार में पूरी फिल्म चलेगी’ कांग्रेस सांसद के ठिकानों से करोड़ों रुपए मिलने पर बोले मांझी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: यूं तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के निशाने पर अक्सर सीएम नीतीश कुमार रहते हैं लेकिन इसबार उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। झारखंड में कांग्रेस सांसद के ठिकानों से आईटी की रेड में करोड़ों रुपए बरामद होने के बात इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। पीएम मोदी के तंज करने के बाद हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी हमला बोला है।


दरअसल, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू शराब कारोबारी भी हैं। टैक्स चोरी के मामले में आयकर की टीम ने साहू से जुड़े तीन राज्यों के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की थी। ओडिशा के बौध, बलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर करोड़ों रुपए कैश जब्त किए थे।


झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश बरामद होने को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा है कि यह कैश तो कुछ नहीं बिहार में कई ऐसे हैं जिनके पास इससे कई गुणा ज्यादा माल है। मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘भाई ये कैश तो कुछ नहीं बिहार में कई ऐसे हैं जिनके पास इससे कई गुणा ज्यादा माल है। वैसे भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों को मैं बता दूं कि यह मोदी राज है यहां गरीबों के घरों से लूटे हुए हर पैसे का हिसाब देना होगा। “झारखंड में तो प्रोमो चल रहा है,जल्द ही बिहार में पुरी फिल्म चलेगी”।


इससे पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखा तंज करते हुए लिखा था कि, 'देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।'

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें