ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

सीएम पर सुधाकर का तंज, बोले- संयुक्त राष्ट्र के सचिव बन जाएं नीतीश

PATNA : एक तरफ जहां आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बता रहे हैं तो वहीं अब जगदा बाबू के बेटे और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने नीतीश के

सीएम पर सुधाकर का तंज, बोले- संयुक्त राष्ट्र के सचिव बन जाएं नीतीश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एक तरफ जहां आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बता रहे हैं तो वहीं अब जगदा बाबू के बेटे और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने नीतीश के प्रधानमंत्री बनाए जाने के सवाल पर अजीबोगरीब बात कह दी है। आपको बता दें, आज से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। सत्र के पहले ही दिन सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश पर तंज कसा है। 




सुधाकर सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार अगर सक्षम हैं तो प्रधानमंत्री बनें। इसके लिए मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। अगर उनके अंदर काबिलियत है तो वह संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिव बन जाएं। सुधाकर सिंह का ये बयान उस वक्त आया है जब उनके पिता जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत रखने वाला शख्स बताया है। 




गौरतलब है कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह दी थी। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार में वे सभी गुण है जो एक प्रधानमंत्री में होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार देश की आवाज बन चुके हैं। अब पूरा बिहार उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहता है। वहीं, अब उनके बेटे सुधाकर सिंह ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार सक्षम हैं तो जनता के सामने खुद को साबित करें। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें