ब्रेकिंग
Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलBihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

चिराग पासवान का जन्मदिन आज, BJP को दिया रिटर्न गिफ्ट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. चिराग पासवान को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन चिराग ने खुद भारतीय जनता

चिराग पासवान का जन्मदिन आज, BJP को दिया रिटर्न गिफ्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. चिराग पासवान को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन चिराग ने खुद भारतीय जनता पार्टी को अपनी तरफ से रिटर्न गिफ्ट देने का फैसला किया है. चिराग कल यानी रविवार को ही दिल्ली से पटना पहुंचे थे और उन्होंने ऐलान किया था कि मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज दोनों जगह पर प्रचार के लिए जाने वाले हैं.




बिहार में विधानसभा उपचुनाव खत्म होने के बाद चिराग पासवान को जन्मदिन का तोहफा मिल सकता है. चिराग पासवान ने रविवार को बताया था कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के दौरान बिहार के राजनीतिक हालात और चिराग के भविष्य पर भी चर्चा हुई. संभवत बीजेपी ने चिराग के सामने कोई राजनीतिक ऑफर रखा है. ऐसे में चिराग पासवान को बीजेपी की तरफ से जन्मदिन का गिफ्ट भले ही बाद में मिले लेकिन चिराग ने रिटर्न गिफ्ट देने का फैसला कर लिया और मोकामा के साथ-साथ गोपालगंज में प्रचार करने वाले हैं.




आपको बता दें, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि चिराग पासवान दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन, बाद में चिराग की पार्टी के ही नेता कह रहे थे कि बीजेपी की बातों पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। चिराग पासवान पटना जरूर आएँगे लेकिन बीजेपी के लिए प्रचार करने का उनका कोई इरादा नहीं है। लेकिन अब चिराग पासवान ने खुद साफ़ कर दिया है कि वे बीजेपी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें