ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

BPSC रिजल्ट की देरी पर तेजस्वी ने खड़े किए सवाल, पूछा.. सेटिंग गेटिंग चल रहा है क्या?

PATNA : 64वें बीपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बावजूद अब तक इसका रिजल्ट प्रकाशित नहीं हो पाया है बीपीएससी एग्जाम के रिजल्ट में देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

BPSC रिजल्ट की देरी पर तेजस्वी ने खड़े किए सवाल, पूछा.. सेटिंग गेटिंग चल रहा है क्या?
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : 64वें बीपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बावजूद अब तक इसका रिजल्ट प्रकाशित नहीं हो पाया है बीपीएससी एग्जाम के रिजल्ट में देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब सवाल खड़े कर दिए हैं तेजस्वी यादव ने सरकार से इस मसले पर जवाब मांगा है।



बीपीएससी की फाइनल रिजल्ट अब तक प्रकाशित नहीं किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा कि इंटरव्यू के बाद एक सप्ताह में रिजल्ट आने चाहिए थी लेकिन इसमें देरी क्यों की जा रही है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि प्रतिभावान युवाओ के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है।


इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। तेजस्वी लिखते हैं कि "तीन साल में 64वीं BPSC का PT-Mains-Interview पूरा किया लेकिन अभी तक अंतिम रिज़ल्ट प्रकाशित नहीं किया गया। सेटिंग-गेटिंग वाली सरकार प्रतिभावान युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। @NitishKumar जी, इंटर्व्यू के बाद सामान्यतः एक सप्ताह में परिणाम आना चाहिये, इसमें देरी क्यों?"


इससे पहले 7 अप्रैल को भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सरकार से सवाल किया था। 7 अप्रैल को ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने सवाल किया था कि 3 साल से अधिक हो चुके है और अभी तक 64वीं BPSC भर्ती पूरी नहीं हुई है। रिजल्ट में देरी करना रिजल्ट में बदलाव का संकेत है। मैं 64वीं बीपीएससी परीक्षा के सभी उम्मीदवारों की जल्द से जल्द परिणाम प्रकाशित करने की मांग करता हूं। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें