ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

BJP का मिजाज भांप चिराग पर हमलावर हुए मांझी, LJP को केंद्रीय NDA से बाहर करने की मांग

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी किया और अब बीजेपी का मिजाज भांपकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भ

BJP का मिजाज भांप चिराग पर हमलावर हुए मांझी, LJP को केंद्रीय NDA से बाहर करने की मांग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी किया और अब बीजेपी का मिजाज भांपकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी चिराग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने चिराग पासवान को केंद्रीय NDA से बाहर करने की मांग की है. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि बीजेपी का रुख चिराग पासवान को लेकर बिल्कुल स्पष्ट है और अब केंद्रीय एनडीए से भी एलजेपी को बाहर किया जाना चाहिए.


दानिश रिजवान ने कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की तरफ से दिया गया बयान स्वागत योग्य है. नीतीश कुमार के काम पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय एनडीए में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए और उन्होंने मांग रखी कि ऐसे लोगों को एनडीए से बाहर किया जाए. हम प्रवक्ता ने कहा है कि जो लोग मोदी और नीतीश की कृपा से सांसद बने, वही उनका विरोध कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर एनडीए नेतृत्व को तुरंत एक्शन लेना चाहिए. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें