ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

विधानसभा उपचुनाव : मतगणना जारी, आज आएगा तारापुर और कुश्वेस्वरस्थान का रिजल्ट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनत

विधानसभा उपचुनाव : मतगणना जारी, आज आएगा तारापुर और कुश्वेस्वरस्थान का रिजल्ट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। तारापुर विधानसभा में 24 राउंड की काउंटिंग होगी जबकि कुशेश्वरस्थान में 22 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों सीटों पर सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है। प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है। काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही। 


तारापुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीओ उम्मीदवार राजीव सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अरुण साव के बीच माना जा रहा है। जबकि कुशेश्वरस्थान में आरजेडी के गणेश भारती और जेडीयू उम्मीदवार अमन हजारी के बीच कड़ी टक्कर है। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मौजूद हैं जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के साथ तारापुर में कैंप कर रहे हैं। बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना से पहले पूरी रात ड्रामा हुआ. देर रात राजद ने चुनाव आयोग से गुहार लगायी. राजद ने चुनाव आयोग को आपात पत्र भेजकर कहा कि सरकार ने पक्षपात के आरोपी SDO को कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का निर्वाची पदाधिकारी बना दिया है. राजद ने कहा कि ऐसे पदाधिकारी के रहते निष्पक्ष तरीके से मतगणना हो ही नहीं सकती लिहाजा चुनाव आयोग तत्काल हस्तक्षेप करे. उधर तेजस्वी दरभंगा में जमें हैं तो जगदानंद सिंह मुंगेर में.  


राजद के सांसद मनोज झा ने रात के 12 बजकर 37 मिनट पर मुख्य चुनाव आय़ुक्त को पत्र लिखा. मनोज झा ने अपने पत्र में लिखा कि सरकार ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर मतगणना के लिए एसडीओ संजीव कुमार कापर को निर्वाची पदाधिकारी बना दिया है. पत्र में कहा गया है कि कापर एक दागी पदाधिकारी हैं और चुनाव के दौरान सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में राजद समर्थकों को धमका रहे थे. पीडीएस डीलरों को धमकाते उनका ऑडियो क्लीप भी सामने आ चुका है. राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप करने और संजीव कुमार कापर को निर्वाची पदाधिकारी पद से हटाने का आग्रह किया.   

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें