ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

Bihar News: काम में पिछड़े CO का शुरू हुआ रिव्यू, ACS ने बिहार के इन पांच अंचलों के कार्यों की समीक्षा की

Bihar Land Survey: बिहार के अंचलाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा शुरू हुई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार से वीडियो कॉन्

Bihar News: काम में पिछड़े CO का शुरू हुआ रिव्यू, ACS ने बिहार के इन पांच अंचलों के कार्यों की समीक्षा की
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Land Survey: बिहार के अंचलाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा शुरू हुई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य निष्पादन में पिछड़े पांच अंचलों के कार्यों की समीक्षा शुरू हुई। समीक्षा के दौरान औरंगाबाद के नवीनगर, पटना के संपतचक, पूर्णिया के पूर्णिया पूर्वी, पश्चिमी चंपारण के बगहा दो एवं पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा अंचल के अधिकारियों को कई निर्देश दिये गए. 

समीक्षा में मुख्य रूप से म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, ई मापी, भू समाधान और अभियान बसेरा की स्थितियों के बारे में पड़ताल की गई। अधिकारियों ने सभी सीओ को म्यूटेशन के 75 दिन से अधिक से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने, परिमार्जन प्लस के लंबित मामलों का प्राथमिकता देकर समाधान करने, भू समाधान के मामलों को एप पर ससमय डालने और पुराने मामलों के समाधान में सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। इस दौरान अभियान बसेरा की प्रगति की भी समीक्षा हुई और निर्देशित किया गया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को भी प्राथमिकता देकर पूरा करें। ई मापी के मामलों की समीक्षा के दौरान समय से पेमेंट जनरेट करने और सरकारी भूमि के मापी की भी व्यवस्था कर संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। 

इस दौरान अभियान बसेरा का गलत सर्वेक्षण करने वाले बगहा दो अंचल के एक कर्मचारी पर प्रपत्र क गठित करने की अनुशंसा करने और दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस पूछने का निर्देश दिया गया। संयुक्त सचिव श्री वत्सराज ने सभी अंचलों के अधिकारियों को लगातार हल्कों का निरीक्षण कर अपनी कमजोरियों पर ध्यान देकर उन्हें ठीक करने की हिदायत दी और कहा कि कार्यप्रणाली में तभी सुधार आयेगा जब फील्ड में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बताते चलें कि अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर प्रति दिन कार्य निष्पादन में पिछड़े पांच–पांच अंचलों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव आजीव वत्सराज, संयुक्त सचिव अनिल कुमार पाण्डेय, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर विद्यार्थी और विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर समेत अन्य उपस्थित थे।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें