ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

बिहार को ऑक्सीजन के आवंटन का कोटा बढ़ा, अब 214 मीट्रिक टन मिलेगा ऑक्सीजन

DESK: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण संक्रमण के दूसरी लहर के दौरान बिहार सहित देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हुई। जिसके बाद राज्य सरकार न

बिहार को ऑक्सीजन के आवंटन का कोटा बढ़ा, अब 214 मीट्रिक टन मिलेगा ऑक्सीजन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण संक्रमण के दूसरी लहर के दौरान बिहार सहित देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हुई। जिसके बाद राज्य सरकार ने ऑक्सीजन के लिए कई ताबड़तोड़ फैसले लिए। वही केंद्र सरकार से भी ऑक्सीजन की मांग की गयी। जिसके बाद अब बिहार को ऑक्सीजन के आवंटन का कोटा बढ़ा दिया गया है। अब केंद्र सरकार के द्वारा बिहार को 214 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगाा वही रेमडेसिविर का कोटा भी केंद्र सरकार ने बढ़ाया। 




बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा बिहार को ऑक्सीजन के आवंटन का कोटा बढ़ा दिया गया है। अब बिहार को 214 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त होगा। वही रेमडेसिविर का कोटा भी केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया है। मंगल पांडेय ने कहा कि 21 अप्रैल से 9 मई के बीच बिहार को कुल 87800 रेमडेसिविर की डोज आवंटित किया गया है। लगभग 28 हज़ार डोज बिहार को प्राप्त हो चुका है जिसमें से लगभग 20 हज़ार डोज बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों एवं राज्य के सभी जिलों में भेजे जा चुके है।









इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें