ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

अरुणाचल के बाद बिहार में टूटने वाले हैं JDU के विधायक, तेजप्रताप का दावा.. BJP नीतीश का सफाया कर देगी

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायकों के पाला बदल के बाद अब बिहार में सियासत गरमा गई है. लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि बिहार में भी जेडीयू

अरुणाचल के बाद बिहार में टूटने वाले हैं JDU के विधायक, तेजप्रताप का दावा.. BJP नीतीश का सफाया कर देगी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायकों के पाला बदल के बाद अब बिहार में सियासत गरमा गई है. लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि बिहार में भी जेडीयू के विधायक टूटने वाले हैं. तेज प्रताप यादव ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है और अब बिहार में जनता दल यूनाइटेड के विधायक टूटने वाले हैं. तेज प्रताप ने कहा है कि नीतीश कुमार का बिहार में सफाया हो जाएगा और उनकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ही इस काम में जुटी हुई है.


तेज प्रताप यादव ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड में टूट शुरू हो चुकी है. नीतीश कुमार ने खुद अपनी पार्टी का बेड़ा गर्क कर दिया. जल्द ही अरुणाचल के बाद बिहार में भी इसका सफाया होने वाला है. तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह राष्ट्रीय जनता दल के पीठ में छुरा घोंप उसके बाद से ही पार्टी लगातार टूट रही है. दरअसल तेज प्रताप यादव बीजेपी के बहाने नीतीश कुमार पर तंज कस रहे थे. तेज प्रताप ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार का सफाया आप बहुत जल्द कर देगी.


इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी नीतीश कुमार को मौके की नजाकत से समझने के लिए कहा है शिवानंद तिवारी ने नीतीश को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अभी भी बीजेपी का गेम प्लान समझ जाएं. शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को अब समझ जाना चाहिए कि बीजेपी उनके साथ कौन सा खेल खेल रही है. अरुणाचल में पार्टी के विधायकों को बीजेपी में जाते देखने के बाद नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से इस बाबत पूछना चाहिए. इतना ही नहीं शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी के रवैये को देख कर कोई साहसिक फैसला लेते हैं तो उनका स्वागत करेंगे. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें