ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

अनंत सिंह की उत्तराधिकारी बनीं नीलम, मां के बाद जुड़वां बेटे भी राजनीति में आने को तैयार

PATNA : मोकामा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर नीलम देवी ने अपने पति और पूर्व विधायक अनंत सिंह का उत्तराधिकार ले लिया। रविवार को नीलम देवी जब चुनाव नतीजे आने के बाद खुशी जता र

अनंत सिंह की उत्तराधिकारी बनीं नीलम, मां के बाद जुड़वां बेटे भी राजनीति में आने को तैयार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मोकामा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर नीलम देवी ने अपने पति और पूर्व विधायक अनंत सिंह का उत्तराधिकार ले लिया। रविवार को नीलम देवी जब चुनाव नतीजे आने के बाद खुशी जता रही थी तो उनके साथ बैठे दो नौजवानों पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। यूं तो अनंत सिंह के आवास पर पहुंचने वाला हर शख्स इन दोनों युवकों को पहचानता था लेकिन जो मीडिया के जरिए इन दोनों को देख रहे थे। उन्हें पहली बार मालूम पड़ा कि दरअसल यह दोनों अनंत सिंह के जुड़वां बेटे हैं। अनंत सिंह के जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित अपनी मां के साथ इस मौके पर मौजूद थे। जीत के जश्न में दोनों शामिल हुए इस दौरान अंकित और अभिषेक दोनों हर बड़े का पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। पहली बार इनकी सक्रियता सबके सामने थी और इसके साथ ही यह सवाल उठने लगा कि क्या अनंत सिंह और नीलम देवी के बाद अगली पीढ़ी ने भी राजनीति की तरफ कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है?



आपको बता दें कि अनंत सिंह के दो बेटे हैं। 22 साल के अभिषेक और अंकित दोनों जुड़वां भाई हैं और इनके जन्म में तकरीबन 1:15 मिनट का फर्क है। फिलहाल दोनों नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इनका ग्रेजुएशन चल रहा है और दोनों ही पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट है। दोनों का चेहरा शारीरिक बनावट और हेयर स्टाइल से लेकर बाकी चीज़ भी एक जैसा दिखता है। दोनों में अगर फर्क करना हो तो अनंत सिंह के आवास पर लोग इनके कपड़ों के रंग से इनकी पहचान कर रहे थे। अंकित ने नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी जबकि अभिषेक ने काले रंग का। जीत के जश्न के साथ दोनों ने मीडिया से भी बातचीत की शर्मीले अंदाज में बातचीत करते हुए अभिषेक ने कहा कि आज उनकी मां की जीत के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मोकामा की जनता हमें कितना प्यार करती है।



आनंद सिंह के बेटों से इस दौरान राजनीति को लेकर भी मीडिया ने सवाल किए। अनंत सिंह के बेटों को राजनीति से कोई परहेज नहीं। दोनों पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट हैं और राजनीति को अच्छे तरीके से समझ रहे हैं। इनके पिता जेल में हैं। मां विधायक बन गई, लेकिन अंकित और अभिषेक दोनों जानते हैं कि मोकामा की जनता उन्हें कितना चाहती है और आगे आने वाले दिनों में अगर राजनीति का रुख करना पड़ा तो शायद इस फैसले से वह पीछे नहीं हटेंगे

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें