ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

आखिरकार अमित शाह से हुई मांझी की मुलाकात, भूपेंद्र यादव से भी की बातचीत

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की मुलाकात आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो गई है. मांझी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी

आखिरकार अमित शाह से हुई मांझी की मुलाकात, भूपेंद्र यादव से भी की बातचीत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की मुलाकात आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हो गई है. मांझी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है. अमित शाह के साथ साथ  मांझी की मुलाकात बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव से भी हुई है. मांझी पिछले 2 दिनों से शाह से मुलाकात का इंतजार कर रहे थे. लेकिन उन्हें वक्त नहीं मिला था. खुद उनके बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष मांझी ने यह बताया था कि बीजेपी के बड़े नेताओं की तरफ से मिलने का वक्त नहीं मिल रहा पा रहा. 



शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. मांझी ने लिखा- न्यायपालिका एवं निजी क्षेत्रों में आरक्षण,दशरथ मांझी जी को भारत रत्न की मांग सहित बिहार के विकास से जुडे कई मुद्दों पर मा.गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव जी से सफल मुलाकात हुई. आशा है हमारी सभी मांग जल्द पुरी होगी.


दरअसल, मांझी चार दिन पहले दिल्ली में अपना इलाज करवाने गए थे. लेकिन दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का टाइम मांगा. मुलाकात की वजह पूछे जाने पर उनके बेटे संतोष सुमन ने कहा था कि वे बिहार के विकास पर चर्चा करना चाहते हैं. दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग करना चाहते हैं. इसलिए प्रधानमंत्री औऱ गृह मंत्री से मुलाकात करना चाहते हैं. अब काफी इन्तजार के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद मांझी ने अपनी मांगें जल्दी ही पूरा होने की इच्छा जताई है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें