ब्रेकिंग
जेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब

अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार, कल से शुरू होगा कार्यक्रम

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्थित आरजेडी ऑफिस में भी अब जनता का दरबार लगेगा। कल यानी मंगलवार से इसकी शुरुआत होने जा रही है। आरजेडी के तरफ से जो आधिकारिक जानकारी सामने आई है उस

अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार, कल से शुरू होगा कार्यक्रम
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के पटना स्थित आरजेडी ऑफिस में भी अब जनता का दरबार लगेगा। कल यानी मंगलवार से इसकी शुरुआत होने जा रही है। आरजेडी के तरफ से जो आधिकारिक जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक आरजेडी के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई होगा, जिसमें दो विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।



आरजेडी के प्रधान महासचिव और राजस्व एवं भूमि सुधार तथा गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विचार के अनुरूप कल से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए जो समय निर्धारित किया गया है वह दिन के एक बजे से तीन बजे तक है।



आपको बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार और गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी अपने अपने विभाग से जुड़े फ़रियाद सुनेंगे और साथ ही उसका निवारण करने की भी कोशिश करेंगे। इन दोनों मंत्रियों से आम जन अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों का लिखित आवेदन, आवश्यक संलग्न के साथ समाधान की पहल के लिए संपर्क कर सकते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें