ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

आज पैतृक गांव में शरद यादव की अंत्येष्टि, राजनीतिक दिग्गजों का होगा जुटान

DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बड़े समाजवादी नेता शरद यादव की अंत्येष्टि आज उनके पैतृक गांव में की जाएगी। शरद यादव का पैतृक आंखमऊ है, जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स

आज पैतृक गांव में शरद यादव की अंत्येष्टि, राजनीतिक दिग्गजों का होगा जुटान
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बड़े समाजवादी नेता शरद यादव की अंत्येष्टि आज उनके पैतृक गांव में की जाएगी। शरद यादव का पैतृक आंखमऊ है, जो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। शरद यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में रखा गया। जहां तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने और शरद यादव के चाहने वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शरद यादव के पार्थिव शरीर को दिल्ली से मध्य प्रदेश ले जाया जाएगा। 


आपको बता दें कि 75 वर्ष की उम्र में शरद यादव का निधन गुरुवार को गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हो गया था। बिहार सरकार ने शरद यादव के निधन के बाद शुक्रवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की है। शरद यादव को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मौजूदा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि नीतीश कुमार दिल्ली नहीं पहुंचे बिहार से बड़ी तादाद में नेता शरद जी के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे थे। 


जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई थी। आरजेडी जेडीयू के अलावे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने भी मकर संक्रांति भोज को रद्द कर दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन को एक बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें नमन किया था, जबकि सिंगापुर के अस्पताल में एडमिट लालू यादव ने आधी रात को ही अपनी तरफ से शोक संदेश जारी किया था। आज मध्य प्रदेश स्थित यादव के पैतृक गांव में कई राजनीतिक दलों के मौजूद रहने की संभावना है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें