ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

4325 राजस्व कर्मचारियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, तेजस्वी यादव ने कर दिया ऐलान

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी भले ही सीबीआई के रडार पर चल रहे हों, लेकिन सरकार में आने के बाद उन्होंने जो युवाओं से वादा किया है, उसे वे पूरा करते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव

4325 राजस्व कर्मचारियों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, तेजस्वी यादव ने कर दिया ऐलान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी भले ही सीबीआई के रडार पर चल रहे हों, लेकिन सरकार में आने के बाद उन्होंने जो युवाओं से वादा किया है, उसे वे पूरा करते दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधा है। 




तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है, झूठ और नफ़रत का कारोबार करने वाली BJP ने हमेशा नौकरी और रोजगार के नाम पर देश-प्रदेश के युवाओं को ठगा है और भ्रमित किया है। जो बीजेपी ने नहीं किया और जो बीजेपी सरकार कर नहीं पा रही है। वो हम लोग मिलकर पूरा करेंगे। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजस्व-भूमि सुधार विभाग मंत्री आलोक मेहता की उपस्थिति में 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।




आपको बता दें, बिहार में डिप्टी सीएम के पद पर आते ही तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि हम बिहार में 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि तेजस्वी यादव के वादे को अब मैं पूरा करूंगा और बिहार में 10 लाख ही नहीं बल्कि 20 लाख नौकरी और रोज़गार देने की कोशिश करूंगा। 




दरअसल, तेजस्वी यादव जब सरकार में नहीं थे तब भी वे लगातार रोज़गार को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद करते रहते थे। युवाओं के हक़ में उन्होंने कई बार आवाज़ उठाई है। अब जब वे राज्य के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं तो वे नौकरी पर सबसे ज्यादा पहल कर रहे हैं। वहीं, आज यानी मंगलवार को 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें