ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

3 जनवरी को बिहार आएंगे जेपी नड्डा, बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी हलचल अभी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दौरे की तैयारी कर ली है। 3 जनवरी को वे बिहार

3 जनवरी को बिहार आएंगे जेपी नड्डा, बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे बैठक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी हलचल अभी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दौरे की तैयारी कर ली है। 3 जनवरी को वे बिहार पहुंच रहे हैं। वे बिहार के वैशाली से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। यहां नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ वे अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही नड्डा की प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ बैठक भी होने वाली है। 




जेपी नड्डा सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। जेपी नड्डा का बिहार में एक दिवसीय दौरा है। वे वैशाली के गोरौल में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा के दौरे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 2024 चुनाव को देखते हुए रैली और सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। 




पूर्व मंत्री जिवेश कुमार को जेपी नड्डा के दौरे को लेकर प्रभारी बनाया है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नड्डा लगातार बिहार का दौरा करते आ रहे हैं लेकिन राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहला मौका है जब जेपी नड्डा बिहार की धरती पर कदम रखने वाले हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें