ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

14 साल में बिहार के लिए जो किया उसे कोई भुला नहीं सकता, पुलिस भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले नीतीश

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी उपलब्धियों की चर्चा करना नहीं भूलते लेकिन राज्य के 124 पुलिस भवनों का उद्घाटन और 96 पुलिस भवनों का शिलान्यास क

14 साल में बिहार के लिए जो किया उसे कोई भुला नहीं सकता, पुलिस भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में बोले नीतीश
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी उपलब्धियों की चर्चा करना नहीं भूलते लेकिन राज्य के 124 पुलिस भवनों का उद्घाटन और 96 पुलिस भवनों का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भावुक हो गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अधिकारियों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले 14 सालों में उन्होंने बिहार के लिए जो कुछ किया है उसे कोई भुला नहीं सकता। नीतीश कुमार ने कहा कि जब उन्होंने बिहार की सत्ता संभाली थी तो राज्य कहां खड़ा था यह सभी जानते हैं लेकिन हमने उन चुनौतियों को स्वीकार किया और लगातार कानून व्यवस्था से लेकर अन्य मुद्दों पर काम करते हुए बिहार को उस दौर से निकाल कर बाहर ले आए। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ऊपर उठ रहे सवालों को लेकर भी आज नाराज दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन पर बयान देने वाले कैसे कैसे लोग हैं यह दिखाई पड़ता है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उनके ऊपर निशाना साधा जाता है लेकिन लोग यह भूल चुके हैं कि बिहार में पहले कौन सा दौर था और आज बिहार किस स्थिति में खड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ पुलिस कर्मियों ने कोरोना काल में बड़ी भूमिका निभाई है। हमारे कई पुलिसकर्मी लगातार पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस के सभी लोगों का एंटीजन टेस्ट करना बेहद जरूरी है। 


नीतीश कुमार ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बीच बिहार बाढ़ की चुनौती का भी सामना कर रहा है। 40 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। आगे आने वाले दौर में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली शक्तियां भी चुनौती बनकर पुलिस के सामने खड़ी रहेंगी लेकिन हम सबको मिलकर इन चुनौतियों का सामना करना है और बिहार को निरंतर आगे बढ़ाते रहना है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें