ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना के अटल पथ पर लगे वाजपेयी जी की प्रतिमा, बीजेपी नेताओं ने नगर विकास मंत्री से की मांग

PATNA: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पटना के अटल पथ पर लगाए जाने की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने नगर विकास मंत्री व बिहार के डिप्टी सीएम से मुलाकात

पटना के अटल पथ पर लगे वाजपेयी जी की प्रतिमा, बीजेपी नेताओं ने नगर विकास मंत्री से की मांग
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पटना के अटल पथ पर लगाए जाने की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने नगर विकास मंत्री व बिहार के डिप्टी सीएम से मुलाकात की। बीजेपी के विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल सहित कई बीजेपी नेताओं ने एक ज्ञापन तारकिशोर प्रसाद को सौंपा। नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर अटल पथ पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने की बात कही। 


बता दें कि भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पटना में अटल पथ का निर्माण हुआ है लेकिन अटल पथ पर अटल जी की कोई प्रतिमा नहीं लगी है। इसी की मांग को लेकर बीजेपी के विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल सहित बीजेपी के कई नेताओं ने प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर डिप्टी सीएम व नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा।


वहीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ज्ञापन लेने के बाद इस मामले को विभागीय स्तर पर देखने का वादा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सभी दलों के नेता थे और उन्होंने जो काम किये उसे भुलाया नहीं जा सकता। अटल जी की भी ऊंची प्रतिमा हो जिसे लगाने पर विचार नगर विकास विभाग करेगा। वहीं बीजेपी विधान पार्षद संजय मयूख ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए कहा अटल जी की प्रतिमा अटल पथ पर लगना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें