ब्रेकिंग
मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीमोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों ने किया स्वागत

PATNA : बिहार में गठित नयी सरकार में मंगलवार को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया. विभाग बंटवारे के बाद बिहार की परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने अपना कार्यभार संभा

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों ने किया स्वागत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में गठित नयी सरकार में मंगलवार को मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया. विभाग बंटवारे के बाद बिहार की परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने अपना कार्यभार संभाल लिया. 


कार्यालय पहुंचते ही परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने शीला कुमारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. परिवहन सचिव ने विभाग के सभी पदाधिकारियों से मंत्री शीला कुमारी का परिचय कराया. साथ ही विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया. इस मौके पर संयुक्त सचिव पंकज कुमार, उपसचिव शैलेंद्र नाथ, विशेष कार्य पदाधिकारी आजीव वत्सराज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.


आपको बता दें कि शीला कुमारी मधुबनी के फुलपरास विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आई हैं. शीला कुमारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कृपानाथ पाठक को 10966 वोटों से हरा कर जीत दर्ज किया है. जीत के बाद शीला कुमारी को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है और उन्हें बिहार में परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें