ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने चिराग के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, सौरव पांडे समेत एलजेपी के अन्य प्रवक्ताओं से जान का खतरा बताया

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में कब्जे की लड़ाई अब थाने तक जा पहुंची है. चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के खेमे के बीच टकराव इस कदर बढ़ा हुआ है कि पारस खेमे के नेता केशव सिंह

पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने चिराग के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, सौरव पांडे समेत एलजेपी के अन्य प्रवक्ताओं से जान का खतरा बताया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में कब्जे की लड़ाई अब थाने तक जा पहुंची है. चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के खेमे के बीच टकराव इस कदर बढ़ा हुआ है कि पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने आज पटना के शास्त्री नगर थाने में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर कंप्लेंट दर्ज कराई है. केशव सिंह ने अपनी जान को चिराग पासवान और उनके साथ ही सौरभ पांडे के अलावे एलजेपी के कुछ अन्य प्रवक्ताओं से खतरा बताया है. 


कभी एलजेपी छोड़कर जेडीयू और फिर रातों-रात बीजेपी का दामन थामने वाले केशव सिंह अब पारस खेमे के साथ हैं. पारस खेमे ने उन्हें प्रधान महासचिव का पद दे रखा है. केशव सिंह ने आज पटना के शास्त्री नगर थाने में जो लिखित शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक उनके मोबाइल फोन पर लगातार धमकियां मिल रही हैं. केशव सिंह ने बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर तकरीबन आधा दर्जन बार एक नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने लगातार उन्हें धमकी दी. उन्हें चेतावनी दी कि पारस खेमे का सफल कार्यक्रम मत कराओ. 


केशव सिंह ने शास्त्री नगर थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें चिराग पासवान और उनके सहयोगी सौरभ पांडे के अलावे प्रवक्ता कृष्ण कुमार कल्लू, अमर आजाद और एक मोबाइल फोन नंबर के धारक पर जान से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें