ब्रेकिंग
पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेजपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज

पारस भी मनाएंगे रामविलास पासवान की जयंती, प्रदेश कार्यालय में होगा आयोजन

PATNA: 5 जुलाई को दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती है। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन होगा। रामविलास पासवान की पहली जयंती के मौके पर पार्

पारस भी मनाएंगे रामविलास पासवान की जयंती, प्रदेश कार्यालय में होगा आयोजन
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 5 जुलाई को दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती है। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन होगा। रामविलास पासवान की पहली जयंती के मौके पर पार्टी दफ्तर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस शामिल होंगे। 


इसके अलावे राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के मुख्य नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। स्व. रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर दिवंगत नेता को याद किया जाएगा। इस दौरान उनके किए गये कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। जयंती समारोह के बाद उनकी याद में गरीबों को भोजन भी कराया जाएगा।


इस बात की जानकारी लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन चंद्रवंशी ने दी। उन्होंने बताया कि दिवंगत रामविलास पासवान गरीबों, शोषितों के मसीहा थे। वे लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक थे। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों का नेतृत्व कर चुके दिवंगत रामविलास पासवान की पहली जयंती पटना के प्रदेश कार्यालय 1. व्हीलर रोड में 5 जुलाई 2021 को सादगी के साथ मनायी जाएगी। जिसमें पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान उन्हें याद किया जाएगा और उनके कार्यों की चर्चा भी की जाएगी।      


 वही 5 जुलाई को आरजेडी ने भी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के मौके रामविलास पासवान की जयंती मनाने का फैसला लिया है। खुद नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाने का ऐलान किया है। गुरुवार को आरजेडी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती है और इसी दिन आरजेडी का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में तेजस्वी ने ऐलान किया कि रामविलास पासवान की जयंती और राजद का स्थापना दिवस समारोह एक साथ मनाया जाएगा। पहले दिवंगत रामविलास पासवान के तैलिय चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी जिसके बाद पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें