ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पप्पू यादव ने राजद नेता पर साधा निशाना, कहा- राहुल जी भाजपा से लड़ रहे हैं और आप भाजपा से डर रहे हैं

PURNEA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार की 4 सीटें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। अब बिहार म

पप्पू यादव ने राजद नेता पर साधा निशाना, कहा- राहुल जी भाजपा से लड़ रहे हैं और आप भाजपा से डर रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार की 4 सीटें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। अब बिहार में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। 26 को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका यानि कुल 5 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में पूर्णिया हॉटसीट बनी हुई है। यहां से एनडीए ने जेडीयू के संतोष कुशवाहा को मैदान में उतारा है, वही महागठबंधन से राजद की बीमा भारती और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव चुनाव मैदान में हैं।


इससे स्पष्ट है कि पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव पर महागठबंधन खेमे की बड़ी पार्टी लगातार हमलावर है और उसके नेता पप्पू यादव के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। जिसके बाद अब पप्पू यादव ने भी जवाब दिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उस बड़ी पार्टी के नेता पर पलटवार किया है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट के जरिये उस बड़ी पार्टी पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने उस बड़ी पार्टी के नेता से सवाल किया है कि वे भाजपा से लड़ रहे हैं या उससे डर रहे हैं? पप्पू ने कहा कि महोदय, आप बीजेपी से डर रहे हैं और राहुल गांधी जी बीजेपी से खुलकर लड़ रहे हैं।


पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें कितनी नफ़रत और ईर्ष्या है पूर्णिया से ! उन्हें कितना डर है पूर्णिया के बेटे से ! पहले मेरी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की गई। तब पूर्णिया की जनता ने मुझे बचाया। तो अब बदहवासी में मुझपर निजी हमले कर रहे हैं। वे दावा तो बीजेपी से लड़ने की करते हैं, लेकिन उसके ख़िलाफ़ एक शब्द नहीं बोलते। महोदय, आप क्या राहुल गांधी जी की मदद करेंगे? जब आप भाजपा से डर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी जी भाजपा से खुलकर लड़ रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें