Hindi News / politics / ‘नेताओं को सबसे अधिक पोर्न देखने की आदत’, लोकसभा में बोले पप्पू यादव,...

‘नेताओं को सबसे अधिक पोर्न देखने की आदत’, लोकसभा में बोले पप्पू यादव, सदन में लगे ‘शेम-शेम’ के नारे

Pappu Yadav: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान पप्पू यादव के विवादित बयान से सदन में खूब हंगामा हुआ. पप्पू यादव ने सदन में कहा कि सबसे अधिक किसी को पोर्न देखने की आदत है तो वह नेता हैं.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 17, 2026, 3:10:54 PM

Pappu Yadav

- फ़ोटो sansad tv

Pappu Yadav: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने तीखे और विवादित बयान देकर सदन का माहौल गरमा दिया। उन्होंने राजनीतिक नेताओं पर गंभीर नैतिक आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए।


पप्पू यादव ने दावा किया कि देश में यौन शोषण के मामलों में नेता सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि 755 सांसदों पर यौन शोषण के आरोप हैं, जिनमें से 155 के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। उनके इस बयान के दौरान सदन में कई बार ‘शेम-शेम’ के नारे भी गूंजे।


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अश्लील कंटेंट (पोर्न) देखने के मामले में भी नेता शीर्ष पर हैं। पप्पू यादव ने कहा, “भारत में यौन शोषण के मामलों में पहले नंबर पर नेता हैं, दूसरे पर बाबा और फिर पदाधिकारी आते हैं। हमाम में हम सब नंगे हैं।”


महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करते हुए उन्होंने इसे पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में मनुवादी सोच रखने वालों ने महिलाओं को कभी सम्मान और समान अधिकार नहीं दिया, और आज वही लोग आरक्षण की बात कर रहे हैं।


पप्पू यादव ने मांग की कि महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी, ईबीसी, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सिनेमा, मीडिया और फैशन इंडस्ट्री में भी बड़ी संख्या में महिलाओं का शोषण होता है।