ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतगणना जारी, जीत के पहले ही माला लेकर पहुंची जेठानी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतगणना आज यानी शुक्रवार को हो रहा है. आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर पुख्ता तैयारी

पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतगणना जारी, जीत के पहले ही माला लेकर पहुंची जेठानी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतगणना आज यानी शुक्रवार को हो रहा है. आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को लेकर पुख्ता तैयारी की है. आपको बता दें कि राज्य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आज वोटिंग हो रही है. पिछले कुछ चरणों में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है लिहाजा इस बार पहले से और ज्यादा सख्ती बरती जा रही है. 


अब करीब दो घंटे बाद से परिणाम भी आने लगेंगे. वहीं बेतिया के सेंटर पर फूलों की माला से लदी एक महिला पहुंची है. जिसे अपनी देवरानी की मुखिया पद जितने का भरोसा है. उसके जीत के बाद वह उन्‍हें माला पहनाएगी. मतगणना में 25 हजार 247 सीटों के लिए 92,376 उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला होगा. बता दे. इसके पहले आठवें चरण में 3,356 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. वही बुधवार को राज्‍य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आठवें चरण के मतदान में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे. 


वहीं सासाराम के कोचस और डेहरी प्रखंड की 27 पंचायतों की मतगणना स्थानीय बाजार समिति तकिया में सुबह आठ बजे से जारी है. सुबह छह बजे से ही परिणाम जानने के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है. मतगणना में 2963 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा. कैमूर व भोजपुर सहित राज्‍य के सभी मतगणना केंद्रों बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है.


बांका जिला के कटोरिया प्रखंड की 15 पंचायतों की मतगणना विलंब से नौ बजे शुरू हुआ. स्थानीय पीबीएस कालेज में गिनती के लिए 18 टेबल लगाए गए हैं. सबसे पहले मोठाबड़ी पंचायत की गिनती शुरू हुई है. देर शाम जयपुर और कोल्हासर पंचायतों की गिनती के साथ मतगणना समाप्त होगी. यहां आज शाम तक 1700 से अधिक उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला हो जाएगा.


आपको बता दें बेतिया के योगापट्टी के पिपरहिया गांव की निवासी लहेरिया देवी खुद फूलों की माला से लदकर मतगणना केंद्र पहुंची हैं. उन्हें भरोसा है कि उनकी देवरानी और मुखिया प्रत्याशी रीता देवी की जीत होगी. फैसला के बाद वे उन्‍हें माला पहनाएंगी.


जमुई जिले के खैरा प्रखंड की 22 पंचायतों की मतगणना केकेएम कालेज स्थित मतगणना केंद्र पर शुरू हो चुकी है. यहां 649 पद के लिए 2585 उम्‍मीदवारों की किस्मत के परिणाम शुक्रवार की शाम तक आ जाएंगे.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें