ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

ऑक्सीजन प्रोडक्शन पॉलिसी 2021 को मिली मंजूरी, बिहार में ऑक्‍सीजन प्‍लांट के लिए मिलेगी जमीन, 30% सब्सिडी भी देगी सरकार- शाहनवाज

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना महामारी के बीच अच्छी खबर यह है कि बिहार सरकार ने ऑक्सीजन प्रोडक्शन पॉलिसी 2021 को मंजूरी दे दी है। नई नीति में प्लांट की स्थापना

ऑक्सीजन प्रोडक्शन पॉलिसी 2021 को मिली मंजूरी, बिहार में ऑक्‍सीजन प्‍लांट के लिए मिलेगी जमीन, 30% सब्सिडी भी देगी सरकार- शाहनवाज
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना महामारी के बीच अच्छी खबर यह है कि बिहार सरकार ने ऑक्सीजन प्रोडक्शन पॉलिसी 2021 को मंजूरी दे दी है। नई नीति में प्लांट की स्थापना में ऑक्सीजन प्लांट एवं मशीनरी पर अधिकतम 30 फीसदी सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है। इसे अधिसूचना जारी होने की तारीख से लागू किया जाएगा।




 कैबिनेट के पहले उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के समक्ष शुक्रवार को उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल ने पॉलिसी पर प्रेजेंटेशन दिया। उद्योग मंत्री ने फतुहा के औद्योगिक क्षेत्र के बंसी एयरप्लांट और दीदारगंज के सबलपुर में पाटलिपुत्र गैस प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन का मुआयना कर निदेशक को निर्देश दिए। बिहार के उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में बिहार सरकार ऑक्सीजन उत्पादन के लिए नई स्कीम लाई है जिसमें बिहार में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वालों को 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। 




उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। पहले राज्य में ऑक्सीजन के 11 प्लांट काम कर रहे थे। वर्तमान में 19 प्लांट चालू हैं और कुछ प्लांट जल्द ही चालू हो जाएंगे। ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले उद्यमियों को सरकार एक सप्ताह के अंदर जमीन व अनुमति देगी। मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के लिए बनी नीति के तहत स्टांप ड्यूटी तथा लैंड कनवर्जन फीस में सौ फीसदी की छूट रहेगी। कर छूट के बारे में प्रविधान किया गया है कि एसजीएसटी मद में सौ फीसद की छूट सात वर्षों तक के लिए मिलेगी। ऑक्सीजन प्लांट में काम करने वाले कामगारों के EPF का 50 फीसदी अगले पांच वर्षों तक राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।




इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें