ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

ललन सिंह ने NTPC से भगा दिया भूत, छोटे सरकार का राज हुआ खत्म, नये बाहुबलियों ने जमाया कब्जा

DESK : लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू के नेता ललन सिंह ने जो एलान किया था, वो पूरा हो गया है. NTPC से भूत भगा दिया गया है. जिस दौर में बिहार पुलिस अनंत सिंह को नेस्तनाबूद करने में लगी थी

ललन सिंह ने NTPC से भगा दिया भूत, छोटे सरकार का राज हुआ खत्म, नये बाहुबलियों ने जमाया कब्जा
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK : लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू के नेता ललन सिंह ने जो एलान किया था, वो पूरा हो गया है. NTPC से भूत भगा दिया गया है. जिस दौर में बिहार पुलिस अनंत सिंह को नेस्तनाबूद करने में लगी थी उसी दौरान NTPC से भूत भी उतारा जा रहा था. अब छोटे सरकार का राज खत्म हो चुका है, सरकार के प्रिय बाहुबलियों ने उनकी जगह ले ली है. NTPC में हुए ताबड़तोड़ तबादले बाढ़ के थर्मल पावर से पिछले दो महीने में ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं. चर्चा ये है कि उपर से लेकर नीचे तक 40 अधिकारियों से ज्यादा को बदल दिया गया है. हमारे पास ऐसे कई अधिकारियों की लिस्ट है जिनका तबादला कर दिया गया है. सारे फैसले उपर से लिये जा रहे थे. जानकारों की मानें तो सबसे ज्यादा गाज उन पर गिरी जो मैनपावर, दूसरे सामानों की सप्लाई और ठेकेदारी का काम देख रहे थे. NTPC की स्थापना के बाद से ही इन तमाम कामों पर छोटे सरकार का राज था. चुनाव में ललन सिंह से लेकर नीरज कुमार ने बार बार ये एलान किया था कि वे NPTC को छोटे सरकार की छाया से मुक्त करा देंगे. काम पूरा हो गया है. नये बाहुबलियों की धमक स्थानीय लोगों की मानें तो NTPC में नये बाहुबलियों का प्रवेश हो गया है. इनमें से कुछ छोटे सरकार के ही पुराने सिपाही थे. लेकिन जैसे ही अनंत सिंह पर सरकार की गाज गिरने लगी, उन्होंने पाला बदल लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक ऐसे बाहुबलियों की गाड़ियां अब बेधड़क NTPC में जा रही हैं. पहले जो काम अनंत सिंह के संरक्षण में किया जा रहा था, उस पर कब्जा कर लिया गया. अनंत सिंह के आर्थिक साम्राज्य को खत्म करने की कवायद पुलिस कार्रवाई के साथ साथ अनंत सिंह को आर्थिक चोट पहुंचाने की कवायद सिर्फ NTPC तक की सीमित नहीं है. बाढ़ के जिन रूटों पर पहले अनंत सिंह के बस चला करते थे, वहां सरकारी बस के साथ साथ दूसरे बाहुबलियों की बसें चलने लगी हैं. अनंत सिंह की पटना में मौजूद संपत्तियों पर भी जांच का सिलसिला शुरू हो गया है. एक सरकारी पदाधिकारी के मुताबिक जल्द ही पटना में अनंत सिंह की कुछ संपत्तियों पर सरकारी हथौड़ा चल सकता है. इसके लिए कानूनी तैयारियां की जा रही हैं.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें