ब्रेकिंग
Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?

नोटा के सामने कटी कांग्रेस की नाक, विधायक दल के नेता बोले.. बोचहां में पार्टी का नहीं पर्सनल उम्मीदवार था

PATNA : बोचहां का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है. आरजेडी के अमर पासवान ने जीत हासिल की है. लेकिन इस सीट पर कांग्रेस ने जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा उसे नोटा से भी कम वोट हास

नोटा के सामने कटी कांग्रेस की नाक, विधायक दल के नेता बोले.. बोचहां में पार्टी का नहीं पर्सनल उम्मीदवार था
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बोचहां का चुनाव परिणाम सामने आ चुका है. आरजेडी के अमर पासवान ने जीत हासिल की है. लेकिन इस सीट पर कांग्रेस ने जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा उसे नोटा से भी कम वोट हासिल हुए. बिहार कांग्रेस की मिट्टी पलीद हो गई क्योंकि नोटा के सामने कांग्रेसी कैंडिडेट की नाक कट गई. आपको बता दें कि तारापुर और कुशेश्वर विधानसभा सीट पर जब चुनाव हुए थे तो कांग्रेस ने महा गठबंधन से अलग जाकर उम्मीदवार उतारा था. इसी तर्ज पर बोचहां में भी कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा लेकिन उनके उम्मीदवार की स्थिति इतनी खराब हुई कि नोटा में पड़े कुल वोटों से भी कम वोट कांग्रेस कैंडिडेट को मिले.


आपको बता दें कि बोचहां में जब मतगणना का काम पूरा हुआ तो नोटा में कुल 2966 वोट पड़े. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार तरुण चौधरी को केवल 1336 वोट हासिल हुए. आरजेडी के उम्मीदवार अमर पासवान को जहां 48.52 फ़ीसदी वोट मिले. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार तरुण चौधरी को केवल 0.79 फ़ीसदी वोट ही हासिल हुए. कांग्रेस की फजीहत के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर से घमासान तेज हो गया है. एक तरफ प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने अपने उम्मीदवार की हार पर चुप्पी साध ली है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस में अब सामूहिक जवाबदेही के साथ फैसला होना चाहिए.


अजीत शर्मा ने कहा है कि जिसे कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार बनाकर बोचहां में उतारा गया दरअसल वह कांग्रेस का उम्मीदवार था ही नहीं. वह पार्टी का नहीं पर्सनल कैंडिडेट था. हमसे इस बारे में कोई बातचीत पार्टी नेतृत्व ने नहीं की. ना किसी विधायक से चर्चा हुई और ना ही मुजफ्फरपुर के विधायक विजेंद्र चौधरी से भी इस मामले पर कोई बातचीत हुई. मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष तक को नहीं पता था कि बोचहां में किसे उम्मीदवार बनाया जा रहा है. जब हमारी कोई सलाह ही नहीं ली गई तो इसे कांग्रेस का उम्मीदवार कैसे कहा जा सकता है. आपको बता दें कि तरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ही जवाब देंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें